महिला के साथ उसके सगे सीजा द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है। चार माह पहले जीजा ने साली की आबरू लूटी थी।
पीड़ित महिला 35 वर्ष की है और उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सदर थाना क्षेत्र का है।
पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि वर्ष 2003 में उसकी शादी हुई थी तथा उसके दो बच्चे हैं। पति की मौत के बाद छोटी बहन का पति उस पर बूरी नजर रखने लगा और किसी न किसी बहाने उसके घर पर आता रहता था।
इस बारे में उसने अपनी मां और छोटी बहन को भी बताया कि उसके जीजा की नीयत ठीक नहीं है। पीड़िता के मुताबिक 22 मार्च 2020 को वह अपने कमरे में अकेली थी, तो शाम के समय उसका जीजा घर पर आया और उसकी इच्छा के विपरीत जबरन दुष्कर्म किया।
पीडिता ने बताया कि उसने अपनी मां के समक्ष घटना का खुलासा किया, लेकिन बहन का परिवार न टूटे, इस कारण पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई।
पीड़िता ने आगे बताया कि अब जब उसने अपनी छोटी बहन को इस घटना की जानकारी दी, तो वह उल्टा उस पर शक करने लगी है। वहीं दुष्कर्म करने वाला उसका जीजा उसे बदनाम कर रहा है। ऐसे में वह जीजा के खिलाफ कार्रवाई चाहती है।
जांच अधिकारी ने रविवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी की धाराओं 452 व 376 में केस दर्ज कर ली गई है। मामले की हर पहलू से जांच कर कार्रवाई की जायेगी। इस मामले में फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।