प्रेमी के साथ भागी 5 बच्चों की माँ

यूपी के अयोध्या में मवई क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ फरार होने की सूचना पुलिस को दी है। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में जाँच शुरू कर दी है।

परसिक पुरवा मजरे ताल गांव निवासी पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हप गई। जिसके बाद मंगलवार को पति ने प्रेमी दुर्गाप्रसाद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ महिला को भगाने का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मुताबिक महिला की लड़की 11 वर्ष, एक लड़का 19, एक लड़का 7, एक लड़का 5 और एक लड़का 3 वर्ष का है। मवई थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की तलाश के लिए अलग अलग गावों में छापेमारी की जा रही है।

Previous Post Next Post