चीन में अब फैल रहा है चप्पल वायरस😯

कोरोना वायरस के बाद अब चीन में चप्पल जैसे दिखने वाला वायरस फैल गया है जिसकी चपेट में हजारों लोग आ चुके हैं।

इस बीमारी ने 3245 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। उत्तर-पश्चिम चीन के गांसू प्रांत के लान्झोउ में ये लोग इन नई बीमारी से संक्रमित हुए हैं। लान्झोउ वेटरीनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने दिसंबर में ही इस बीमारी के एंटीबॉडी की सूचना चीन की सरकार को दी थी।

लक्षण:- आमतौर पर यह बीमारी मवेशियों को होती है। जब आदमी इस बीमारी से संक्रमित होता है तो उसे तेज सिरदर्द, बुखार और बेचैनी होती है। यह ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से पुरुषों और महिलाओं के अंडकोष खराब हो सकते हैं। इसके अलावा यह प्रजनन क्षमता और प्रजनन प्रणाली को पूरी तरह से खत्म कर सकता है।

लान्चो वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने दिसंबर में ही चीन सरकार को रोग के प्रति एंटीबॉडी की सूचना दी थी।

चीन के गांसु प्रांत में अब तक 21,847 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 4,646 लोग मुख्य रूप से सकारात्मक पाए गए हैं।

हालांकि, बीमारी से 3245 लोग स्पष्ट रूप से संक्रमित या सकारात्मक हैं। रोग नियंत्रण और रोकथाम के लिए गांसु प्रांतीय केंद्र ने बताया कि इस बीमारी को ब्रुसेलोसिस कहा जाता है।

ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार, लान्चो वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने ब्रुसेलोसिस की निगरानी के लिए देश में 11 सार्वजनिक चिकित्सा संस्थानों और अस्पतालों को काम पर रखा है।

इन अस्पतालों में ब्रुसेलोसिस के रोगियों की मुफ्त जांच और उपचार होगा। साथ ही लोगों को इससे बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए मौके पर काउंसलिंग की जा रही है।

ब्रूसेलोसिस (Brucellosis) एक ऐसी बीमारी है जो बैक्टीरिया से होता है। 24 जुलाई 2019 से 20 अगस्त 2019 तक झोन्गमू लॉन्झोउ बायोलॉजिकल फार्मास्यूटिकल फैक्ट्री ने इस ब्रूसेला वैक्सीन बनाने के लिए एक्सपायर्ड डिसइंफेक्टेंट का उपयोग किया था। इस वैक्सीन का उपयोग जानवरों के इलाज के लिए होता है। आमतौर पर भेड़-बकरियों के लिए। लेकिन जिस फर्मेंटेशन टैंक में बेकार डिसइंफेक्टेंट रखा था उससे वेस्ट गैस निकल रही थी।

जब टैंक खाली किया गया तो जो तरल पदार्थ टैंक से बाहर निकला उसमें ब्रूसेलोसिस बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया थे। इसके अलावा उस तरल पदार्थ से काफी ज्यादा मात्रा में वेस्ट गैस निकल रही थी। इस गैस और तरल पदार्थ की वजह से हवा में बैक्टीरिया फैल गए और ब्रूसेलोसिस बीमारी से ग्रसित हो गए और अब भी हो रहे हैं।

13 जनवरी 2020 को लॉन्झोउ बायोलॉजिकल फार्मास्यूटिकल फैक्ट्री का वैक्सीन बनाने का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। इसके बाद उसके यहां बन रही ब्रूसेलोसिस (Brucellosis) वैक्सीन के स्ट्रेन एस-2 और ए-19 को 15 जनवरी को रद्द कर दिया गया। इस वैक्सीन से जुड़े अन्य सात मेडिकल उत्पादों के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया। 8 लोगों को चीन की सरकार ने लोगों की जान जोखिम में डालने के लिए सख्त सजा भी दी।


Previous Post Next Post