क्या राजनीतिक-बॉलीवुड, नेपोटिज्म या ड्रग्स मिस्ट्री से पर्दा उठेगा- विशेष

सुशांत सिंह राजपूत मौत या हत्या की गुत्थी सुलझने की बजाए उलझती जा रही है, या यूं कहें कि एक योजनाबद्ध तरीक़े से सुशांत सिंह राजपूत केस को किनारें लगाने की कोशिश की जा रही है। मायानगरी मुंबई की तमाम राजनीतिक या बॉलीवुड हस्तियां सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर या तो चुप है या उल-जलूल बोल कर देश की जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। जिससे देश की जनता में काफ़ी गुस्सा है।

क्या नेपोटिज्म या ड्रग्स मिस्ट्री से पर्दा उठेगा?

सुशांत सिंह राजपूत मर्डर मिस्ट्री को लेकर देश की जनता में गहरा आक्रोश है। शोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम मीडिया में इस पर काफ़ी लंबी बहस चल रही है। अगर इस तरह नेपोटिज्म के दम पर योग्यता को डराया-धमकाया-कुचलने की कोशिश की जाएगी। तो कैसे योग्यता निखर कर सामने आएगी। आज देश में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी है। ना जाने कितने योग्यवान चेहरे नेपोटिज्म का शिकार हुए होंगे।

क्यों मुद्दें से ध्यान भटकाया जा रहा है?

शिवसेना के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ चल रही जुबानी जंग में अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को भी घसीट लिया है।

शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में संजय राउत ने अक्षय कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब कंगना ने मुंबई का अपमान किया तो अक्षय कुमार जैसे अभिनेता भी इस शहर के समर्थन में नहीं उतरे. उन्होंने कहा कि जब मुंबई का अपमान होता है तो ये सब गर्दन झुकाकर बैठ जाते हैं. बता दें कि पिछले दिनों कंगना ने मुंबई की तुलना पीओके से की थी। इसके बाद उनके इस बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में हंगामा मच गया।

Previous Post Next Post