भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण, वायुसेना में शामिल हुआ राफेल

भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी गतिरोध के बीच आज राफेल लड़ाकू विमान औपचारिक रूप से वायुसेना में शामिल हो गए। विमानों के शामिल होने के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली सहित चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, वायुसेनाध्यक्ष आरकेएस भदौरिया सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण: राजनाथ सिंह

फ्रांस से आए लड़ाकू विमान Rafale आज औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन गए। जुलाई में फ्रांस से भारत आए पांच राफेल विमानों को आज भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। अंबाला एयरबेस पर भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली की मौजूदगी में सर्वधर्म पूजा के साथ समारोह शुरू हुआ। इसके बार राफेल ने एयर शो में दमदार प्रदर्शन किया।भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण: राजनाथ सिंह भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि राफेल विमानों का भारतीय वायुसेना में शामिल होना भारत और भारतीय वायुसेना के लिए ऐतिहासिक क्षण है।

Previous Post Next Post