जनता से धोखा करना कांग्रेस की आदत बन गई है:- मोदी

हिमाचल व कर्नाटक सरकार ने जनता के साथ कांग्रेस ने वादा खिलाफी की
भारत/कुरूक्षेत्र 14 सितंबर:- हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस के कथनी करनी में अंतर है, कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जहाँ दो साल पहले कांग्रेस की सरकार बनी थी आज वहां का कोई भी नागरिक खुश नहीं है। कांग्रेस ने वहां हर वर्ग को झूठे वादों की घुट्टी पिलाई थी, लेकिन जो भी वादे किए, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। आज वहां के सरकारी कर्मचारियों को अपने हक की सैलरी के लिए हड़ताल करनी पड़ रही है। कर्मचारियों को डीए (महंगाई भत्ता) तक नहीं मिल रहा है।
मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भी अपनी सैलरी छोड़ने का दिखावा करना पड़ रहा है। हिमाचल में नौजवानों की भर्तियाँ नहीं हो रही हैं, स्कूलों को बंद करने की नौबत आ गई है। कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन हजारों महिलाएं आज भी इस पैसे का इंतजार कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिमाचल में बिजली, पानी, पेट्रोल, दूध और डीजल सब कुछ कांग्रेस ने महंगा कर दिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने कहा था कि उनके आने के बाद पैसा महिलाओं के खातों में आएगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। पूरे देश में झूठे वादे करना और जनता से धोखा करना कांग्रेस का काम बन गया है। भाजपा सरकार ने जो योजनाएं जनकल्याण के लिए चलाई थीं, उनका जनता को काफी लाभ हुआ था, लेकिन हिमाचल में कांग्रेस ने आते ही उन योजनाओं को बंद कर दिया। कांग्रेस की लापरवाही और कुप्रबंधन के कारण हालात इतने बिगड़ गए हैं कि उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा है। जनता की परेशानियों से कांग्रेस को कभी फर्क नहीं पड़ता, यही कारण है कि आज हिमाचल की जनता परेशान है और कांग्रेस सरकार असफल साबित हो रही है।
Previous Post Next Post