चलती बस में महिला से रेप, लखनऊ से दिल्ली जा रही थी बस, यमुना एक्सप्रेस की घटना

महिला सुरक्षा पर सरकार लाख दावें ठोक लें, लेकिन महिलाएं सुरक्षित कब होंगी ये सवाल बार-बार सरकार से किया जाता रहा है, क्योंकि महिला सुरक्षा के दावों पर काम कुछ नहीं होता, ख़ाली कागज़ काले-पीले किए जाते है। उत्तर प्रदेश में अपराध रुकने का नाम नहीं लें रहा, ताज़ा मामला मथुरा का है जिसमें चलती बस में महिला का रेप किया गया। सड़क से लेकर यमुना एक्सप्रेस वे पर महिलाएं असुरक्षित है।

लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में महिला के साथ रेप, मौजूद थे 40 यात्री


बता दें मथुरा के थाना मांट इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक चलती  डबल डेकर बस में एक महिला के साथ रेप किए जाने की सनसनीखेज वारदात की घटना घटित हुई है। इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते हैं एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

लखनऊ से चलकर दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बाद में एक महिला के साथ बस के कन्डेक्टर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और इस मामले में आरोपी कंडक्टर को आरोपी को हिरासत में लिया गया है एसपी देहात श्री चन्द का कहना है कि एक महिला के साथ चलती डबल डेकर बस में गलत काम किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

रेप की धाराओं में केस दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया
मांट के क्षेत्राधिकारी रविकांत पराशर ने बताया, 'घटना शनिवार सुबह 5 बजे के आसपास की है। आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।' मांट थाने के प्रभारी भीम सिंह जावला ने भी एनबीटी ऑनलाइन से बातचीत में रेप की धाराओं में केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

टोल प्लाजा पर बस रुकते ही महिला ने दिखाई हिम्मत
हैरानी की बात है कि इस बस में करीब 40 लोग सफर कर रहे थे, मगर किसी को चलती बस में रेप जैसी घटना की भनक तक नहीं लगी। चश्मदीदों के मुताबिक, जैसे ही बस मांट टोल प्लाजा पर रुकी तो महिला ने हेल्पर के साथ मारपीट शुरू कर दी। बस में बैठे यात्री हैरान रह गए। जब उन्होंने महिला से पूछा तो पता चला कि आरोपी हेल्पर ने महिला के साथ रास्ते में रेप किया है। पुलिस ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सारी बात बताई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बस को रुकवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


Previous Post Next Post