भाग्य तो हम सभी का एक ही है, जिसे कोई बदल नहीं सकता और वह भाग्य है कि हम सभी ने परम पद की, पूर्णता की प्राप्ति करनी है। शास्त्रों के अनुसार संसार में जो भी आया है वह अपनी किस्मत अपने साथ लाता है। ज्योतिष के अनुसार मस्तक और बालों की प्रकृति से भी जाना जा सकता है की व्यक्ति कितना किस्मत वाला है।
![]() |
Click On |
1. जिन लोगों का मस्तक ऊंचा होता है वह सौभाग्यशाली और धनवान होते हैं।
2. जिन लोगों का माथा मध्य में दबा हुआ, मस्तक उभरा हुआ और छोटे-छोटे बाल हों ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है। समाज में उसका विशेष रूतबा होता है तथा वह विलक्षण बुद्धि का स्वामी होता है।
3. आगे से गंजा व्यक्ति जिसके बालों की लहर पीछे की तरफ हो, वह प्रत्येक कार्य को चतुराई से युक्ति बना कर करता है और सफलता की ऊंचाईयों को पाता है।
4. जिन लोगों की चोटी में सफेद बाल होते हैं वह चतुर और अहंकारी होते हैं। वाक्-शक्ति में निपुण होने के कारण अपने भाषण द्वारा दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं।
5. जो लोग सिर पर चोटी रखते हैं वह धार्मिक प्रकृति के ईश्वर में आस्था रखने वाले होते हैं। अंतर्मन से रहस्यवादी होते हैं।
6. कोमल और मुलायम बालों वाले सौभाग्यशाली होते हैं।
7. छोटे और गड्ढेदार माथे वाले निर्धन होते हैं। मन की बात मन में रखने वालेें अपने रहस्य किसी के सामने उजागर नहीं करते।