जनता के मिल रहें आपार जन समर्थन से गद-गद दिखे राव दान सिंह। बता दे तड़के राव दान सिंह ने अपने प्रचार की शुरुवात चौधरी बंसी लाल समाधि स्थल गोलागढ़ पहुँच कर की। राव दान सिंह ने सेकड़ो लोगों के साथ स्वतंत्रता सेनानी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री रहे चौधरी बंसीलाल की समाधि पर माला अर्पण किया। राव दान सिंह ने कहा सादगी से भरा जीवन और उच्च विचार रखने वाले हरियाणा के तीन बार रहें पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल आधुनिक हरियाणा के निर्माता थे। वह विकास पुरुष थे। पूरा हरियाणा उनका ऋणी है।
महेंद्रगढ-भिवानी लोकसभा प्रत्याशी राव दान सिंह आज तीन विधानसभा क्षेत्रों भिवानी, बढासा और दादरी में चुनावी कार्यलयों का शुभ आरंभ किया व कार्यकर्ता मीटिंग ली।
भिवानी-महेंद्रगढ लोकसभा प्रत्याशी राव दान सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को दान सिंह समझकर चुनाव की कमान संभालें।
राव दान सिंह ने कहा बीजेपी सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग की उपेक्षा की है। कांग्रेस पार्टी सत्तासीन होने पर युवाओं को बेरोजगारी एवं कच्ची सेना भर्ती से छुटकारा दिलाएगी।