महेंद्रगढ़ भिवानी से लोकसभा प्रत्याशी राव दान सिंह को टिकट मिलते ही इलाके के लोगों में भारी उत्साह नज़र आया। जनता के मिल रहे जन समर्थन से गद गद दिखे राव दान सिंह। बता दे कांग्रेस हाई कमान व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते है राव दान सिंह।
राव दान सिंह गुड़गांव से जैसे अपने गृह क्षेत्र महेंद्रगढ़ भिवानी की ओर चले तो रास्ते में सेकड़ो जगह उनका फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया।

कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित होने के बाद आज भिवानी महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी राव दान सिंह ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की. राव दान सिंह आज अटेली विधानसभा के गांव भडफ पहुंचे। यहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर राव दान सिंह का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा प्रत्याशी राव दान सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार बदलाव की लहर है और कांग्रेस पार्टी अपने इंडिया गठबंधन के सहयोगी के साथ प्रदेश की सभी 10 की 10 सीटें जीतने का काम करेगी।

किरण चौधरी की बैठक से संबंधित सवाल पर कहा कि वह चौधरी बंसी लाल के परिवार से है। और चौधरी बंसीलाल ने बहुत लंबे समय तक इस प्रदेश के नेतृत्व किया है। मैं तो पहले ही गारंटी से कहता था कि नाराजगी हमारे घर में भी हो सकती है। लेकिन पार्टी के अहित के लिए ऐसा कोई फैसला नहीं करेंगे और मैं आज धन्यवाद करूंगा किरण चौधरी का, उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि वह पार्टी के साथ है। मैं उन सभी लोगों का भी धन्यवाद करता हूं और पार्टी का भी धन्यवाद करता हूं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 3 मई को नारनौल में नामांकन करेंगे।
साथ ही इसके लिए उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को वहां पहुंचने का आह्वान किया।