आठ महीने तक महिला को बंधक बनाकर तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश, मेरठ: एक महिला ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रहने वाले एक तांत्रिक पर खुद को आठ महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने उसके मासूम बेटे को भी एक लाख रुपये में बेच दिया है। मंगलवार को वह किसी तरह वहां से निकलकर थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज करायी। 

जिले की रहने वाली महिला के मुताबिक उसके मासूम बेटे को कोई बीमारी थी जिसके चलते दिसम्बर 2019 में महिला लिसाड़ी गेट क्षेत्र के शौकीन गार्डन में रहने वाले दिलशाद नाम के तांत्रिक के पास गई थी।

महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने अपनी झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र से उसे अपने बस में कर लिया। इसके बाद आरोपित आठ महीने तक उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

इतना ही नहीं तांत्रिक ने चार महीने पहले उसके मासूम बेटे को एक लाख रुपये में किसी अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसने कई बार आरोपित तांत्रिक का विरोध किया।

दिलशाद उसके साथ जानवरों जैसा बर्ताव करके उसका मुंह बंद कर देता था। आज  बंधन मुक्त होकर थाने पहुंची पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Previous Post Next Post